Monday, June 13, 2016

42+ कीबोर्ड शॉर्टकट जो आपकी टेक्स्ट एडिटिंग को बनाये फ़ास्ट Learn Text-Editing Keyboard Shortcut In Hindi


कीबोर्ड शोर्टकट से तो आप परिचित ही होंगे? अपने कंप्यूटर पर कीबोर्ड की एक से अधिक कुंजियों को एक साथ दबाने पर कंप्यूटर आपका इच्छित कार्य बिना किसी क्लिक किये कर दे, तो ऐसे कुंजियों के संयोजन को आम बोलचाल में कीबोर्ड शॉर्टकट कहा जाता है|


टेक्स्ट एडिटिंग के लिए उपयोगी कीबोर्ड शॉर्टकट


हम चाहे डॉक्यूमेंट बना रहे हो, या ईमेल लिख रहे हो, कहीं भी कुछ भी लिखते समय हम टेक्स्ट-एडिटिंग कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग कर अपना समय बचा सकते है|

आइये जानते है, बेहतरीन 42 टेक्स्ट-एडिटिंग कीबोर्ड शोर्ट-कट, जिनको आप आम तौर पर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, और अन्य ऑफिस सॉफ्टवेयर पर एडिटिंग करते समय उपयोग कर सकते है| 

कर्सर को डॉक्यूमेंट में विभिन्न स्थान पर ले जाने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट:

  • Ctrl+Left Arrow - कर्सर को पिछले अक्षर के प्रारंभ में ले जाने के लिए
  • Ctrl+Right Arrow - कर्सर को अगले अक्षर के प्रारंभ में ले जाने के लिए
  • Ctrl+Up Arrow - कर्सर को पैराग्राफ के प्रारंभ में ले जाने के लिए
  • Ctrl+Down Arrow - कर्सर को पैराग्राफ के अंत में ले जाने के लिए
  • Home - कर्सर को मौजूदा लाइन की शुरुआत में ले जाने के लिए
  • End - कर्सर को मौजूदा लाइन की अंत में ले जाएँ
  • Ctrl+Home - कर्सर को पाठ प्रविष्टि क्षेत्र के शीर्ष पर ले जाने के लिए
  • Ctrl+End - कर्सर पाठ प्रविष्टि क्षेत्र के नीचे ले जाएँ
  • Page Up (pgup) - कर्सर को एक फ्रेम ऊपर ले जाएँ
  • Page Down (pgdn) - कर्सर को एक फ्रेम नीचे ले जाएँ

पूरा शब्द एक साथ डिलीट करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट
  • Ctrl+Backspace - कर्सर से आगे का पूरा शब्द डिलीट करने के लिए
  • Ctrl+Delete - कर्सर के बाद का पूरा शब्द डिलीट करने के लिए

पाठ और शब्दों का चयन करने के लिए (To Select Text) कीबोर्ड शॉर्टकट

  • Shift + Left Key - कर्सर से पहले वाले अक्षर के चयन के लिए
  • Shift + Right Key - कर्सर के बाद वाले अक्षर के चयन के लिए
  • Shift + Up Key - कर्सर से पहले पूरी लाइन के चयन के लिए
  • Shift + Down Key - कर्सर के बाद की पूरी लाइन के चयन के लिए
  • Shift + Ctrl + Left Key - कर्सर से पहले वाले शब्द के चयन के लिए
  • Shift + Ctrl + Right Key - कर्सर से बाद वाले शब्द के चयन के लिए
  • Shift + Home - कर्सर से पहले पूरी लाइन के चयन के लिए
  • Shift + End - कर्सर के बाद की पूरी लाइन के चयन के लिए
  • Shift+Ctrl+Home - कर्सर से पहले की पूरी सामग्री के चयन के लिए
  • Shift+Ctrl+End - कर्सर से बाद की पूरी सामग्री के चयन के लिए
  • Shift+Page Up - कर्सर से पहले के एक फ्रेम के चयन के लिए
  • Shift + Page down - कर्सर से बाद के पुरे एक फ्रेम के चयन के लिए
  • Ctrl + A - पुरे पाठ्य के चयन के लिए

एडिटिंग के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट (Editing Keyboard Shortcut)

  • Ctrl + C - चुने हुए टेक्स्ट को कॉपी करें
  • Ctrl+X - चुने हुए टेक्स्ट को कट करके कॉपी करने के लिए
  • Ctrl+V - कॉपी किये गए टेक्स्ट को पेस्ट करने के लिए
  • Ctrl + Z - पिछले परिवर्तन को पूर्ववत करने के लिए
  • Ctrl + Y - पिछले पूर्ववत परिवर्तन को फिर से लागू करने के लिए

टेक्स्ट-फॉर्मेट के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट (Formatting Text)

  • Ctrl + B - चुने हुए टेक्स्ट को बोल्ड करने के लिए
  • Ctrl + I - चुने हुए टेक्स्ट को इटैलिक करने के लिए
  • Ctrl + U - चुने हुए टेक्स्ट को अंडर लाइन करने के लिए

डॉक्यूमेंट में कुछ खोजने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट (Searching In Text)

  • Ctrl + F - कुछ खोजने के लिए टेक्स्ट लिखने के लिए
  • F3 - डॉक्यूमेंट में अगले खोज परिणाम पर जाने के लिए
  • Shift + F3 - डॉक्यूमेंट में पिछले खोज परिणाम पर जाने के लिए
डॉक्यूमेंट में कुछ खोजने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट

डॉक्यूमेंट को सहेजने/ खोलने के लिए (Save & Open Document)

  • Ctrl + S - वर्तमान डॉक्यूमेंट को सेव करने के लिए (Save)
  • F2 - वर्तमान डॉक्यूमेंट को नए फाइल नाम के साथ सेव करने के लिए (Save as)
  • Ctrl + N - नया डॉक्यूमेंट बनाने के लिए
  • Ctrl + O - पहले से बने डॉक्यूमेंट को खोलने के लिए
डॉक्यूमेंट कीबोर्ड शॉर्टकट ओपन

डॉक्यूमेंट के मेनू विकल्प खोलने के लिए (Menu Options)

  • Alt + F - फाइल मेनू पर जाने के लिए
  • Alt + E - एडिट मेनू पर जाने के लिए
  • Alt + V - व्यू मेनू पर जाने के लिए
  • आम तौर पर Alt और उस मेनू के पहले अक्षर को दबाने पर वह मेनू खुल जाता है|

What Is Internet In Hindi - इंटरनेट क्या है :

आज कल वैसे तो हर कोई इन्टरनेट के बारे में जानता है और इसका उपयोग करता है और इसका उपयोग घर-घर में हो रहा है. पर यह सवाल भी सही है की आखिर इन्टरनेट है क्या आइये इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेते है.

Internet आज के समय में दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे लोकप्रिय Network है !
संसार में लगभग सभी Network Internet से जुड़े हुए है, इस तरह यह नेटवर्कों का भी नेटवर्क है ! इन्टरनेट ने विभिन्न देशो के अनेको नेटवर्कों को एक साथ जोड़कर सुचना प्रोधोगिकी की विश्वव्यापी क्रांति कर दी है इसके द्वारा दुनिया भर के किसी भी Computer या उसमे भरी हुई वेबसाइट से जुड़ना उतना है सरल है जितना कोई टेलीफोन नंबर डायल करना यही इन्टरनेट की विश्वव्यापी लोकप्रियता का कारण है. 
History of Internet in Hindi - इन्टरनेट का इतिहास जानें

इन्टरनेट का निर्माण यूनाइटेड के रक्षा विभाग ने 1960 के आसपास APRANET के नाम से शुरु किया था ! LAN, MAN, WAN के माध्यम से जुड़े कंप्यूटरों को जब किसी भी माध्यम से विश्व स्तर पर जोड़ कर सूचनाओ का आदान प्रदान किया जाता है तो इस प्रकार उत्पन्न नेटवर्क्स के जाल में कार्य करने को इंटर - नेट (कंप्यूटर नेट या जल के मध्य) पर कार्य करना कहते है जिसे ब्राउज़िंग या सर्फिंग भी कहते है. Advantages of Internet in Hindi - इन्टरनेट के उपयोग बारे में और अधिक जानते है.
इन्टरनेट का उपयोग आज के वक्त में बहुत अधिक मात्रा में हो रहा है किसी भी विषय से संबधित सुचना कोई भी, कभी भी , कही से भी प्राप्त कर सकता है क्योंकि इन्टरनेट पर कार्य करते वक्त आप ऐसे नेटवर्क से जुड़े हुए रहते है जो 24 घंटे कार्य करता रहता है और इन्टरनेट पर आप जो भी जानकारी खोजते है वो किसी वेबसाइट पर होती है वो भी हमेशा कार्य करती रहती है. में तो यह कहूँगा की आज कल हर कोई कार्य इन्टरनेट के माध्यम से संभव हो गया है. 
  • इन्टरनेट के माध्यम से हमे कोई भी सुचना, चित्र, विडियो, आदि दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी कोने तक कुछ ही पल में भेज सकते है. 
  • इन्टरनेट के माध्यम से हम अपनी ईमेल भेज सकते है और प्राप्त भी कर सकते है ! यह सन्देश भेजने का और प्राप्त करने का सबसे सरल और सस्ता साधन है. 
  • इन्टरनेट के माध्यम से हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे हुए अपने दोस्त या सम्बन्धी से बातचीत कर सकते है ! इसको इन्टरनेट चैटिंग केहते है जिसकी वजह से आजकल Facebook बहुत पोपुलर हो रहा है. 
  • इन्टरनेट के माध्यम से हम अपने विचार और वस्तुओं को पूरी दुनिया में प्रचार कर सकते है ! यह विज्ञापन का सबसे सरल प्रभावी माध्यम है. 
  • इन्टरनेट के माध्यम से हम व्यापार भी कर सकते है और अपनी वस्तुओं और सेवाओं का क्रय-विक्रय कर सकते है. इसका सबसे बड़ा साधन है वेबसाइट है. 
  • इन्टरनेट के माध्यम से हम नौकरी क्या रोजगार पाने के लिए अपना बायोडाटा भी इन्टरनेट पर डाल सकते है. 
इन्टरनेट से होने वाले लाभों को हम सिर्फ इतनी ही सूचि से पूरा नहीं कह सकते है वास्तव में इन्टरनेट के लाभों का पूरी तरह बता पाना असंभव है

इन्टरनेट को लेकर कुछ सवाल और उनके जवाब :-

Question: What is internet called in hindi, internet in hindi language, meaning of internet in hindi, internet means in hindi, what is internet in hindi language, internet meaning in hindi
Answer : अंतर्जाल या Internet is a Network of Networks और इसे आप दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क भी कह सकते है.

Saturday, June 11, 2016

What is E-Commerce in Hindi | ई-वाणिज्य क्या है !

Introduction of eCommerce in Hindi

(eCommerce in Hindi) eCommerce ई कॉमर्स का Meaning है वाणिज्यक के सभी कामों को इलेक्ट्रॉनिक की मदद से करना या इन्टरनेट पर व्यापार करना ! इन्टरनेट के विकास ने कॉमर्स को आसान बना दिया है, इन्टरनेट के अन्तर्गत विभिन्न Web Sites के माध्यम से उपभोक्ता एवं सेवाओं की जानकारी दी जा सकती है , तथा इलेक्ट्रॉनिक की सहायता से ही सौदे किये जा सकते है !


What is E- Commerce Learn in Hindi (ई कॉमर्स क्या है)

Credit Cards का E-Commerce के सौदों में काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है, बैंक एवं अन्य संस्थाए इ-कॉमर्स सौदों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है ! Credit Card | क्रेडिट कार्ड का उपयोग होने से सुरक्षा इ-कॉमर्स एक महत्वपूर्ण पहलू होता है.
विभिन्न ऐसी संस्थाए है जो इ-कॉमर्स के अन्तर्गत संबधित कार्यो को संपन्न करती है | इ-कॉमर्स के निर्माता का उपभोक्ता से प्रत्यक्ष सम्पर्क स्थापित कर दिया है ! Edi ने E-Commerce के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इससे विभिन्न व्यवसायीक संघठन सूचनाओं का आदान -प्रदान करने में सफल हुए.
E-Commerce का कार्य क्षेत्र :- Economical An faulty
  • माल का विक्रय या लीज पर लेना 
  • Banking, तकनिकी आदि सुविधाएं देना 
  • मनोरंजन सुविधाएं देना 
  • लाइसेंस आदि के बारे में On-Line सुचना देना 
  • Software का विक्रय 
  • विज्ञापन की सुविधा 
  • पर्यटन का विकास 
  • विश्व स्तरीय व्यापार करना (Global Trading) 
E-Commerce हेतु आवश्यक तत्त्व :-
  • आधार भूत ढांचे की उपलब्धता 
  • Network की सुरक्षा 
  • पक्षकारों की पहचान 
  • सौदों की गोपनीयता 
  • शिकायत निवारण की व्यवस्था 
  • मुद्रा के विनियम की सुविधा 
E-Commerce का उपयोग :- (Application of E-Commerce)
  • E.D.I के माध्यम से काम रहित सूचनाओं का आदान-प्रदान 
  • Communication (E-mail) से 
  • Electronic Bulletin Booed एवं Conferencing 
  • Electronic fund transfer 
Doing Business E-Commerce(E-Commerce के सौदे) :-
एक इसमें निम्न प्रकार के सौदे संपन्न होते है...
Business to Customer :- इसके अन्तर्गत E-Commerce के माध्यम से उपभोक्ताओं को Shopping मनोरंजन स्वास्थ्य वित्तीय आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.
Business तो Business :- इसमें व्यवसाय एवं आपूर्तीकर्ताओं बैंकों, माल का आदेश देना या लेना बिल बनाना आदि से संबधित सेवाए आदि है.
Inter Business :- इसमें कम्पनीया अपने कार्यशेत्र का विस्तार कर दुसरे व्यवसायिक संघटनो के साथ संबध स्थापित करते है ! एवं व्यवसायिक सौदे करते है.
Intra Business :- इसके अन्तर्गत (i) Video Conferencing, Bulatin Boand आदि सेवाओं का उपयोग व्यवसायिक संघटन अपने विभिन्न कार्यालयों हेतु करते है !

इ-कॉमर्स के लाभ :- Benefit of eCommerce in Hindi

  • बाजार का विस्तार 
  • मध्यस्थो की समाप्ति 
  • विपणन लागतो में कमी 
  • उपभोक्ता की शीघ्र सेवाए 
  • घरेलु एवं अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि 
  • Inventory की मात्रा में कमी 
  • जल्दी एवं सस्ती सूचनाओं का आदान प्रदान 
  • प्रतिस्पर्धात्मक एवं लाभधायकता में वृद्धि 
Electronic माध्यमो ने Out-Saving को भी बढ़ावा दिया है | Out-Saving का मतलब संघटन करने से सेवाओं के उत्पादन के लिए बाहरी पक्षकारों का उपयोग करना है, एक संघटन अपनी सूचनाओ की भी Out-Saving संघटन के लिए निम्न कारणों से लाभकारी है-
  • बाहरी पक्षकारों की विशेषता का लाभ उठाया जा सकता है. 
  • बाहरी पक्षकारों द्वारा बड़े पैमाने पर उत्पादन से लागतो में कमी आती है. 
  • बाहरी पक्षकारों द्वारा सूचनाओं के बारे में अधिक सावधानी बरती जाती है. 
  • अपने क्षेत्र की सीमाओं के कारण समस्या नहीं आती.

Computer GK Quiz 1-100 in Hindi ! कंप्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर



1. SMPS का पूरा नाम क्या है?
(अ) सर्विस मेक्ट पॉवर शाप (ब) स्विचड मोडपावर सप्लाई
(स) मैन पावर सप्लाई (द) सेव पावर मैन सप्लाई?
उत्तर:- (ब)
2. बैंक में Cheque Read करने के लिए निम्न में से कोनसी विधि का प्रयोग होता है?
(अ) OCR (ब) MCR (स) MICR (द) OMR
उत्तर:- (स)
3. निम्न में से कोनसा सबसे तेज और सबसे बड़ा और सबसे अधिक महंगा Computer है?
(अ) Super computer (ब) Personal computer (स) Laptop (द) Notebook
उत्तर:- (अ)
4. भारत में विकशित परम Computer का विकास किस संस्था द्वारा किया गया था?
(अ) C-ADC (ब) IIT Mumbai (स) IIT Delhi (द) BARC
उत्तर:- (अ)
5. सर्वाधिक तेज गति वाला प्रिंटर है?
(अ) Jet Printer (ब) Tharmal Printer (स) Laser Printer (द) Daisy Wheel Printer
उत्तर:- (स)
6. माउस की क्रिया है?
(अ) सिंगल क्लिक (ब) डबल क्लिक (स) ड्रैग (द) उपरोक्त सभी
उत्तर:- (द)
7. किसी विशिष्ट कार्य को करने के लिए कोनसी Key दूसरी Key के साथ में प्रयुक्त की जाती है?
(अ) Function Key (ब) Space Bar (स) Ctrl (द) Arrow Key
उत्तर:- (स)
8. कंप्यूटर की भाषा में एक मेगाबाइट में कितने बाईट होते है?
(अ) 10,00,00 (ब) 10,00,000 (स) 10,24,000 (द) 10,48,576
उत्तर:- (द)
9. ग्राफ़िक इमेज को कंप्यूटर में किसकी सहायता से इनपुट करते है?
(अ) स्कैनर (ब) फ्लोपी (स) जॉयस्टिक (द) माउस
उत्तर:- (अ)
10. कंप्यूटर की आवाज को सुनने या रिकॉर्ड करने के लिए किस कार्ड का प्रयोग किया जाता है?
(अ) VGA Card (ब) Sound Card (स) AGA Card (द) Display Card
उत्तर:- (ब)
11. PC पर टाइपिंग करने समय दो सब्दों के बीच जगह छोड़ने के लिए......नामक Key दबानी पड़ती है? 
(अ) Back Space (ब) Shift (स) Control (द) Space Bar
उत्तर:- (द)
12. Computer का बुद्धिमता स्तर (IQ) होता है-
(अ) 0 (ब) 50 (स) 100 (द) असिमित 
उत्तर:- (अ)
13. प्रिंटर निम्नलिखित में से किससे संबधित है? 
(अ) इनपुट (ब) वर्ड प्रोसेसिंग (स) प्रोसेसिंग (द) आउटपुट 
उत्तर:- (द)
14. हार्ड डिस्क से डिलीट की गई फाइल.......में भेजी जाती है?
(अ) रिसाइकिल बिन (ब) मदर बोर्ड (स) क्लिप बोर्ड (द) फ्लोपी डिस्क 
उत्तर:- (अ)
15. कंप्यूटर में Disk कहाँ रखी जाती है?
(अ) हार्ड ड्राइव में(ब) डिस्कड्राइव में (स) CPU में(द) मॉडेम में 
उत्तर:- (ब)
16. विंडोज विस्टा के बाद कोनसा ऑपरेटिंग सिस्टम आया है?
(अ) विंडोज-7 (ब) विंडोज-8 (स) विंडोज-XP (द) MS DOS 
उत्तर:- (अ) 
17. निम्न में से कोन सा System Software है?
(अ) MS Word (ब) Windows 7 (स) Excel (द) Power Point 
उत्तर:- (ब)
18. कंप्यूटर का दिमाग कहा जाता है?
(अ) सी.डी. को (ब) सी.पी.यू को (स) फ्लोपी डिस्क को (द) मोनिटर को
उत्तर:- (ब)
19..........एक Background Software है जिसकी मदद से Computer अपने आंतरिक संसाधनों को व्यवस्थित करता है? 
(अ) Application S/W (ब) Utility Programme 
(स) Application S/W (द) Special S/W
उत्तर:- (अ)
20. Windows 7 इनमे से किस File Format को Support करता है?
(अ) NTFS (ब) BSD (स) EXT (द) उपरोक्त सभी
उत्तर:- (अ)
21. विंडोज-7 ऑपरेटिंग सिस्टम किस की Manage करता है?
(अ) Memory (ब) Processor (स) I/O Device (द) उपरोक्त सभी
उत्तर:- (द)
22. Windows 7 में फोल्डर के अन्दर फोल्डर को कहा जाता है?
(अ) Directory (ब) File (स) Sub Folder (द) उपरोक्त सभी
उत्तर:- (स)
23. .......एक कंटेनर जैसा है जिसमे आप Files को स्टोर कर सकते है?
(अ) Icon (ब) Desktop (स) Folder (द) File
उत्तर:- (स)
24. किसी फाइल के तुरंत खोलने के लिए डेस्कटॉप पर उसकी लोकेशन का.........तैयार करते है?
 (अ) Folder (ब) Shortcut Icon (स) अ व ब (द) उपरोक्त सभी
 उत्तर:- (ब)
25. बूट होने के बाद जब आपका कंप्यूटरउपयोग के लिए तैयार होता है, तो जिस स्थान को आप देखते है वह कहलाता है? 
(अ) Windows (ब) Desktop (स) Background (द) उपरोक्त सभी
 उत्तर:- (ब) 
26. विंडोज 7 Recently open item को किस List द्वारा Show करता है? 
(अ) Jump List (ब) File List (स) अ व ब (द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:- (अ) 
27. Windows 7 में Accessories मेंकौन-कौनसे Option होते है? 
(अ) Notepad (ब) WordPad (स) Paint (द) उपरोक्त सभी 
उत्तर:- (द)
28. Windows 7 में Calander, Weather तथा Slide show option निम्न में उपस्थित होते हैं- 
(अ) Desktop (ब) System tray (स) Desktop gadgets (द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:- (स) 
29. निम्न में से Windows 7 का System icon नहीं है? 
(अ) Recycle Bin (ब) Computer (स) MS Word (द) Network 
उत्तर:- (स) 
30. Windows 7 में Taskbar को स्वत: छिपाने के लिए किस का प्रयोग करते है? 
(अ) Lock The Taskbar (ब) Auto HideThe Taskbar 
(स) Task Bar Button (द) Show The Desktop 
उत्तर:- (ब) 
31. विंडोज 7 के उपयोग को जानने और कठिन सुचना को प्राप्त करने में मदद तथा अन्य कार्यो के लिए........पर क्लिक करते है? 
(अ) Recycle Bin (ब) Network (स) Control Panel (द) Recovery 
उत्तर:- (स) 
32. ...............आपको ग्राफिक्स बनाने और सम्पादित करने के अनुमति देता है जो की विंडोज 7 के साथ उपलब्ध एक लोकप्रिय कार्यक्रम है?
(अ) Photo Pro (ब) Photo Shop(स) Paint Pro(द) Paint
उत्तर:- (द) 
33. Windows 7 में स्टार्ट बटन को लॉन्च करने के लिए कोनसी Key Press करते है? 
(अ) Title Bar (ब) Window Key (स) Status Bar (द) Scroll Bar 
उत्तर:- (ब) 
34. ऑपरेटिंग सिस्टम को कंप्यूटर की मेमोरी में लोड करने को कहा जाता है? 
(अ) Booting (ब) Load (स) Dos Promt (द) Symbol 
उत्तर:- (अ) 
35. विंडोज 7 को Shutdown करने के लिए कीबोर्ड पर कोनसी Shortcut Key का प्रयोग करते है? 
(अ) Ctrl+Delete (ब) Ctrl+F4 (स) Alt+F4 (द) Alt+F5 
उत्तर:- (स) 
36. Window की व्यवस्था एवं अन्य सूचनाओं को Store करते हुए Computer को पुनः प्रारम्भ करने वाला विकल्प है? 
(अ) Shut down (ब) Restart (स) Stand By (द) Restart in MS DOS Mode 
उत्तर:- (ब) 
37. Application Windows में Title bar के ठीक नीचे कोनसा Bar होता है? 
(अ) मेनू बार (ब) स्क्रोल बार (स) रूलर बार (द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:- (अ) 
38. Windows Update के लिए कौनसा टूल्स उपयोग करते है? 
(अ) Windows Restart (ब) Windows log off 
(स) Windows Update (द) System Tools 
उत्तर:- (स) 
39. Multiuser Operating System है? 
(अ) Unix (ब) MS Dos (स) PC Dos (द) उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर:- (अ) 
40. Windows 7 में Math Input Panel कहाँ होता है? 
(अ) Accessories (ब) Start Button (स) System Icon (द) System Tools 
उत्तर:- (अ)
41. इनमे से कौन से एसेसरीज नही है?
(अ) Paint (ब) Wordpad (स) Notepad (द) MS Office
उत्तर:- (द)
42. जब बहुत से कार्य कंप्यूटर को दिए जाते है और उसका प्रोसेस एक एक करके होता है तो उसे कहा जाता है?

(अ) Time Sharing Mode (ब) Batch Processiong Mode
(स) अ व ब दोनों (द) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर:- (ब)
43. डिस्क क्लीनअप यूटिलिटी की उपयोगीता है?

(अ) डिस्क स्पेस मेकअप करने के लिए (ब) व्यर्थ की फाइल को अपने कंप्यूटर से हटाने के लिए
(स) फाइल की साइज़ को देखने के’ लिए(द) वायरस को हटाने के लिये
उत्तर:- (ब)
44. Windows 7 में F5 का क्या कार्य है?

(अ) Shutdown (ब) Refresh (स) Stand By (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)

45. सिस्टम डेट व सिस्टम टाइम तारीख व समय है जो कंप्यूटर में किसके द्वारा संचालित होते है?
(अ) माउस (ब) आंतरिकघड़ी (स) सी.पी.यु (द) एलयु
उत्तर:- (ब)
46. “डीवीडी” काविस्तार रूप है?

(अ) डिजिटल वर्सटाइल डिस्क (ब) डिजिटल विडियो डिस्क
(स) डिजिटल विडियो डेफिनिशन (द) अ व ब
उत्तर:- (द)
47. यदि आप किसी एक फाइल को“डॉक्यूमेंट” फोल्डर से कट (cut) कर“म्यूजिक” फोल्डर में पेस्ट (paste) करते है तो.....

(अ) आप उस फाइल कोकेवल “म्यूजिक” फोल्डर में पा सकते है
(ब) आप उस फाइल कोकेवल “डॉक्यूमेंट” फोल्डर में पा सकते है
(स) आप उस फाइल को “म्यूजिक” व“डॉक्यूमेंट” फोल्डर दोनोंमें पा सकते है
(द) आप उस फाइल को “म्यूजिक” व“डॉक्यूमेंट” फोल्डर दोनोंमें नहीं पा सकते है
उत्तर:- (अ)
48. मेमोरी की गति (तीव्र में मंद) का सही अनुक्रम है?

(अ) रजिस्टर्स, केश मेमोरी, मैन मेमोरी, हार्ड डिस्क
(ब) केश मेमोरी, रजिस्टर्स, मैन मेमोरी, हार्ड डिस्क
(स) मैन मेमोरी,रजिस्टर्स, केश मेमोरी, हार्ड डिस्क
(द) हार्ड डिस्क, मैन मेमोरी, केश मेमोरी, रजिस्टर्स
उत्तर:- (अ)
49. विंडोज 7 के उपयोग को जानने और कठिन सुचना को प्राप्त करने में मदद तथा अन्य कार्यो के लिए...........पर क्लिक करते है?

(अ) सर्च (ब) विंडोज (स) स्टार्ट (द) हेल्प एंड सपोर्ट
उत्तर:- (द)
50. एम एस पेंट एप्लीकेशन में वक्रीय रेखा को ड्रा करने के लिए हम.......आइकॉन पर क्लिक करते है.(अ) कर्व (ब) लाइन (स) पॉलींगन (द) रेक्टेंगल
उत्तर:- (अ)
51. ........प्रिंट किए जाने वाले कैरेक्टर की ऊंचाई और छोड़ाई को प्रदर्शित करता है?(अ) फॉण्ट साइज़ (ब) बॉर्डर (स) सेल (द) फॉण्ट स्टाइल
उत्तर:- (अ)
52. एक कंप्यूटर को भाषा जो‘0’ और‘1’ संख्याओं की मदद से लिखा जाता है, कहलाता है?

(अ) मशीन लेवल लैंग्वेज (ब) हाई लेवल लैंग्वेज (स) असेंबली लेवल लैंग्वेज (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)
53. .........एक प्वाइंटिंग/डिवाइस युक्ति है?
(अ) माउस (ब) प्रिंटर (स) स्कैनर (द) कीबोर्ड
उत्तर:- (अ)
54. कीबोर्ड के जिन बटनों पर तीर/ऐरो का निशान होता है उन्हें........कहते है?
(अ) फंक्शन कीजि (कुंजी) (ब) नेविगेशनकीजि (कुंजी)
(स) टाइप राईटरकीजि (कुंजी) (द) स्पेशल कीजि (कुंजी)
उत्तर:- (ब)
55. ये बटन टाइटल बार पर उपलब्ध होते है , सिवाय
(अ) मिनी माइज (ब) स्टार्ट (स) मैक्सीमाइज (द) क्लोज
उत्तर:- (ब)
56. एक कंप्यूटर को ओन (चालू) करने की प्रक्रिया कहलाती है?
(अ) स्टार्टिंग (ब) टर्निंग ओन (स) बूटिंग (द) हयबरनेटिंग
उत्तर:- (स)
57. स्क्रीन के सबसे निचले भाग पर आप जो एक लम्बा सा बार(दंडाक्र्रती) देखते है,...........कहलाता है?
(अ) टास्क बार (ब) टाइटल बार(स) मेनू बार (द) स्पेस बार
उत्तर:- (अ)
58.........एक आधारभूत टेक्स्ट एडिटिंग (विषय वस्तु संपादक) प्रोग्रामहै और यह सामान्यत:टेक्स्ट फाइल को देखने और सम्पादित करने में प्रयुक्त होता है?
(अ) संगणक (ब) नोट पैड (स) एड्रेस पुस्तिका (द) पेंट
उत्तर:- (ब)
59. .......... का उपयोग बड़े जटिल टेक्स्ट डॉक्यूमेंट को तैयार करने और फॉर्मेट करने के लिए किया जाता है?
(अ) कैलकुलेटर (ब) वर्डपैड (स) नोटपैड (द) टेक्स्टपैड
उत्तर:- (ब)
60. इनमे से कोनसी संग्रहण युक्ति अधिकतम आंकड़ों को संग्रहित रखती हैं?
(अ) फ्लोपी (ब) डी.वी.डी (स) सी.डी.रोम (द) सी.डी.आर. डब्लू.
उत्तर:- (ब)
  61. फोल्डर सिस्टम को..........भी कहते हैं ?
(अ) डायरेक्शन सिस्टम (ब) डायरेक्टरी सिस्टम (स) डायरेक्टरी लिस्ट (द) फोल्डर बुक
उत्तर:- (ब)
62. विंडोज 7 में नए ग्लास-लाइक इफ्फेक्ट का नाम है जो डायलोग बॉक्स में सेमी ट्रांसपेरेंट इफ्फेक्ट को प्रदर्शित कर सकता है?
(अ) ए ई आर ओ (ब) ओ आर ए ई (स) ट्रांसपेरेंसी (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)
63. निम्नलिखित में से कोनसी एक कंप्यूटर भाषा नहीं है ?

(अ) विंडोज 98 (ब) पास्कल (PASCAL) (स) FORTRAN (द) C++
उत्तर:- (अ)
64. निम्नलिखित उदाहारणों में से किस एक के अतिरिक्त सभीकंप्यूटर इनपुट इकाई है?

(अ) स्कैनर (ब) स्पीकर (स) बार कोड रीडर (द) कीबोर्ड
उत्तर:- (ब)
65. ...........एक ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम है?

(अ) कई सारे उपयोगी कमांड को आसानी से संपादित करना
(ब) कंप्यूटर के मोलिक स्तर को कण्ट्रोल करना
(स) एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस द्वारा सेवा के लिए अनुरोध करना
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)
66. ........../विंडोज इंटरफ़ेस ............ पर आधारित है?

(अ) ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस (ब) एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस (स) क्लिपबोर्ड (द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)
67. निम्नलिखित में से कोन-सा एक यूटिलिटी प्रोग्राम का उदाहरण नहीं हैं?

(अ) वायरस स्कैनर (ब) नोटपैड (स) डिस्क क्लीनअप (द) एम एस एक्सेल
उत्तर:- (द)
68. नोटपैड का उपयोग करके तैयार किया गया डॉक्यूमेंट ......... एक्सटेंशन के साथ स्टोर होता है?

(अ) “txt.” (ब) “.cocx” (स) “.png” (द) “.jpg”
उत्तर:- (अ)


69. “LAN” प्रयुक्त होता है?

(अ) लम्बेक्षेत्र के नेटवर्क के लिए (ब) बड़े क्षेत्र के नेटवर्क के लिए
(स) स्थानीय क्षेत्र के नेटवर्क के लिए (द) कम क्षेत्र के नेटवर्क के लिए
उत्तर:- (स)
70. विंडोज ऐरो क्या है?

(अ) विंडोज एक्स.पी के लिए ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस है.
(ब) विंडोज 7 के लिए ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस है.
(स) एप्लीकेशन प्रोग्राम है.
(द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)
71. कंप्यूटर का सबसे मूलभुत कौनसा प्रोग्राम है?

(अ) ऑपरेटिंग सिस्टम (ब) सॉफ्टवेयर प्रोग्राम (स) एप्लीकेशन प्रोग्राम (द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)
72. ...............आपके कंप्यूटर को विभिन्न प्रकार के अवांछित सॉफ्टवेयर से सुरक्षा करने में मदद करता है?

(अ) विंडोज फायरवाल (ब) विंडोज डिफेंडर (स) स्पाईवेयर (द) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:- (अ)
73. ...........एक बेसिक टेक्स्ट एडिटिंग प्रोग्राम है और सामान्य रूप से इसका उपयोग टेक्स्ट फाइल देखने और एडिट करने के लिए होता है?

(अ) कैलकुलेटर (ब) नोटपैड (स) एड्रेस बुक (द) पेंट
उत्तर:- (ब)
74. माइक्रो प्रोसेसर के मुख्य भाग है?

(अ) कन्ट्रोल यूनिट (ब) अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (स) अ और ब दोनों (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (स)
75. कंप्यूटर का नियंत्रण भाग कौन-सा है?

(अ) प्रिंटर (ब) कीबोर्ड (स) सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (द) बी.डी.यू यूनिट
उत्तर:- (स)
76. विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के स्क्रीन सेवर क्या है?

(अ) विभिन्न प्रकार के अवांछित सॉफ्टवेयर से कंप्यूटर की सुरक्षा में मदद करता है.
(ब) एक प्रोग्राम है जो कंप्यूटर पर इमे, एनीमेशन या कुछ समय तक कोई इनपुट न मिलने पर ब्लैक स्क्रीन दिखाता है.
(स) एक लम्बा वर्टिकल बार होता है जो डेस्कटॉप को एक और प्रदर्शित होता है.
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)
77. प्रत्येक ............अद्रश्य चापनुमा खंड में विभक्त होता है.........कहलाता है-

(अ) सेक्टर, ट्रैक (ब) ट्रैक सेक्टर (स) रिंग, ट्रैक (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:- (ब)
78. ब्लू रे डिस्क की धारक क्षमता के विस्तार की सीमा..........है?

(अ) 650MB-1GB (ब) 2GB-7GB (स) 25GB-50GB (द) 1TB-2TB
उत्तर:- (स)
79. निम्नलिखित में से कौन-सी कंप्यूटर की भाषा नहीं है?

(अ) बेसिक (ब) जावा (स) सुमात्रा (द) फोरट्रान
उत्तर:- (स)
80. कंप्यूटर की किस मेमोरी को रेम से अक्सर प्रयोग की जाने वाली सुचना को संग्रह करने में प्रयोग किया जाता है?

(अ) कैश मेमोरी (ब) मुख्य मेमोरी (स) रजिस्टर(द) रोम
उत्तर:- (अ)
81. ‘कोबोल’ क्या है?
(अ) कोयले की राख (ब) कंप्यूटर भाषा (स) नई तोप (द) विशेष गेंद
उत्तर:- (ब)
82. कंप्यूटर में उपयोग में आने वाली आई.सी.चिप्स किससे बनी होती है?
(अ) सिलकोन (ब) तांबा (स) स्टील (द) प्लास्टिक
उत्तर:- (अ)
83. विंडोज में.........एक पावर-सेविंग की अवस्था है?
(अ) लॉग ऑफ (ब) स्लिप (स) रीस्टार्ट (द) लॉक
उत्तर:- (ब)
84. स्क्रीन पर..........एक आयताकार भाग है जिस पर सुचना और अन्य प्रोग्राम प्रदर्शित किए जाते है? (अ) आइकॉन (ब) डेस्कटॉप (स) विंडो (द) पैनल
उत्तर:- (स)
85. यूजर के बारे में सुचना संग्रहित करने वाली फाइलें..........कहलाती है?
(अ) वेब फाइल (ब) कूकीज (स) वेब साईट (द) टेम्पलेट
उत्तर:- (ब)
86. निम्नलिखित कथनों में से असत्य कथन है?
(अ) सी.आर.टी मॉनिटर सबसे अधिक पतला मॉनिटर होता है 
(ब) डॉट मेट्रिक्स सर्वाधिक गति वाला कंप्यूटर है
(स) कैश मेमोरी मुख्य मेमोरी से धीमी है
(द) बार कोड रीडर एक इनपुट उपकरण है
(अ) अ और ब (ब) अ,ब और स (स) स और द (द) अ और द
उत्तर:- (ब)
87. फाइल के नाम के दो भाग होते है?
(अ) फोल्डर नेम (ब) एक्सटेंशन (स) फाइल नेम (द) ब और स दोनों 
उत्तर:- (द)
88. इसका उपयोग करके हम टेक्स्ट में मूव कर सकते है?
(अ) सी.पी.यू (ब) माउस (स) प्रिंटर (द) मॉनिटर
उत्तर:- (ब)
89. ऑपरेटिंग सिस्टम का कार्य है?
(अ) पेरीफेरियल डिवाइस तक पहुचं को कण्ट्रोल करना?
(ब) मेमोरी का प्रबंधन करना
(स) इनमे से कोई नहीं
(द) मोलिक स्तर पर कंप्यूटर को कंट्रोल करना
उत्तर:- (द)
90. निम्नलिखित में से कौन एक फाइल कम्प्रेशन प्रोग्राम है?
(अ) विनजिप (ब) विंडोज (स) राडी (द) डॉस
उत्तर:- (अ)
91. वह युक्ति जिसके द्वारा आंकड़ो को टेलीफोन के माध्यम से बायनरी सिग्नलों की सहायता से भेजा जाता है, कहलाता है?
(अ) मॉडेम (ब) मॉनिटर (स) माउस (द) ओ.सी.आर
उत्तर:- (अ)
92. ऑपरेटिंग प्रणाली जब एक साथ एक से अधिक अनुप्रयोग पर कार्य करता है तो वह योग्यता.........कहलाती है?
(अ) बूटिंग (ब) थ्रैडिंग (स) मल्टी ग्रेडिंग (द) मल्टी टास्किंग
उत्तर:- (द)
93. निम्नलिखित मेमोरी में से किसकी प्रकृति विघटित प्रकार की है?
(अ) रेम (ब) पी रेम (स) रोम (द) जी रोम
उत्तर:- (अ)
94. ............डेटा आवश्यकताओं का अनुमान करते हुए हार्ड डिस्क की निष्पादन में सुधार करता है? (अ) डिस्क केचिंग (ब) डिस्क डीफ्रेग्मेंट (स) डिस्क राईटिंग (द) इनमें से कुछ भी नहीं
उत्तर:- (ब)
95. ..........मेन्यु का उपयोग डॉक्यूमेंट की विषय सामग्री के आकर्षण को बढ़ाने के लिए करते है?
(अ) इंजर्ट (ब) एडिट (स) फॉर्मेट (द) फाइल
उत्तर:- (स)
96. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द कंप्यूटर से संबधित नहीं है?
(अ) पेंटीयम (ब) बैटरी (स) अल्गोरिथम (द) माउस
उत्तर:- (स)
97. ...............उपकरण, जनता के समझने के जैसे कंप्यूटरों द्वारा संसाधन करने लायक रूपों में परिवर्तन करते है?
(अ) इनपुट (ब) आउटपुट (स) अ व ब दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (स)
98. किसी फीचर को ऑन या ऑफ करने वाले कैप लॉक के जैसे की-बोर्ड की कुंजीया को..............कहा जाता है?
(अ) फंक्शन कीज (ब) कॉम्बीनेशन कीज (स) टांगल कीज (द) विशेष प्रायोजन कीज
उत्तर:- (स) 
99. शॉर्टकट तैयार करने के लिए फंक्शन कीज के अलावा किन कुंजियों का प्रयोग किया जाता है?
(अ) टांगल कीज (ब) स्पेशल कीज (स) कॉम्बीनेशन कीज (द) न्यूमेरिक कीज
उत्तर:- (स)
100. निम्नलिखित उपकरणों में से कोनसा उपकरण तेजी से कंप्यूटर गेम्स को खेलने में प्रयोग किया जाता है?
(अ) जॉयस्टिक (ब) टच सर्फश (स) टच स्क्रीन (द) ट्रैक बाल
उत्तर:- (अ)